
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते आर्म्स एक्ट के मामलों में 01 आरोपी को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से 03 वर्ष का कारावास व ₹5000 /- के जुर्माने की मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- 1. आज दिनांक 18.03.2023 को अभियुक्त निखिल सक्सैना पुत्र राजेन्द्र सक्सैना निवासी मौहल्ला होली किदवई नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा संबंधित मु0अ0सं0 1037/15 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा को दोषी पाते हुए मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा द्वारा अभियुक्त को 03 वर्ष कारावास एवं 5000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।