स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओ.टी. सीजकर थमाऐ एक पंजीक्रत व एक अपंजीक्रत हॉस्पीटल को नोटिस

एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज शनिवार को एसीएमओ डा. राम मोहन तिवारी द्वारा शहर के शिकोहाबाद रोड पर अवैध चिकित्सा व्यवसाय के विरूद्द छापामार अभियान के तहत एक पंजीक्रत एवं एक अपंजीक्रत हॉस्पीटल पर छापामार कार्यवाही करते हुऐ बिना सर्जन चिकित्सकों की मौजूदगी के आप्रेशन कक्ष खुले पाऐ जाने एवं उपचारार्थ आप्रेशन केस भर्ती होने तथा बिना मेडीकल लायसेंस दवाओं का भंडार करने के चलते नोटिस देकर नीयत समय के अन्दर जबाब न मिलने पर कार्यवाही करने की बात कही है ! एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी द्वारा आज पंजीक्रत गोपाल हॉस्पीटल व अपंजीक्रत गायत्री हॉस्पीटल पर शिकंजा कसते हुऐ कार्यवाही की गयी , जिसमें गायत्री हॉस्पीटल में दस बैड संचालित पाऐ गऐ तथा चार अाप्रेट किऐ गऐ केस बैड पर मौजूद मिले ! एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी ने कहा है कि रजिस्टर्ड हॉस्पीटल भी यदि नियम विरूद्द कार्य करेगें तो उन पर भी आवश्यक कार्यवाही की जाऐगी तथा जो नर्सिगं होम अनरजिस्टर्ड अथवा झौलाछाप की श्रेणी में आते है उनके विरूद्द मेडीकल अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाऐगी !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks