रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाडी साक्षी जौहरी बनारस में बाबा विश्वनाथ दर्शन के उपरांत विश्वनाथ कारिडोर घूमकर अभिभूत हो गई।

उन्होंने बताया कि बचपन में एक बार अपने माता- पिता जी के साथ आई थी। जब से सुना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्वनाथ धाम को भव्य बनवा दिया है तो दर्शन और धाम को घूमने की इच्छा जागृत हुई और अपनी माता जी के साथ वाराणसी आ गई। यहाँ का बदला स्वरूप देखकर बहुत खुशी हुई। इसके लिए अपने प्रधानमंत्री जी तथा अपने प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देती हूँ।
साक्षी कारिडोर घूमने के बाद कालभैरव , महामृत्युंजय मंदिर के बाद गंगा आरती देखने भी गयी।
काशी में समाजसेवी केशव जालान ने अपने बांसफटक स्थित प्रतिष्ठान में साक्षी को अंगवस्त्रम और उपहार देकर सम्मानित किया। केशव जालान ने कहा कि अपने देश में नारी शक्ति सदैव पूजित रही है। आज देश की नारियों ने पुन: अपनी शक्ति को दिखाकर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है। आज देश की बेटियां सरहद के अलावा विदेशों में भी अपनी शक्ति का लोहा मनवा रही हैं। साक्षी जौहरी के खेल “वुशु” के बारे जाकर आश्चर्य हुआ कि बेटियां भी इतना सशक्त मार्शल आर्ट खेलती हैं। मैं ऐसी बेटिओं को नमन करता हूँ ,जो ऐसे खेल खेलती हैं जो खेल के साथ आत्मरक्षा के काम भी आते हैं।
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर वुशु के कई पदक जीत चुकी साक्षी ने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार ने खेल और खिलाडियों को बदावा देने के लिए बहुत काम किया है,लेकिन बहुत सी सुविधाएं खिलाडियों को नहीं मिल पा रही हैं। सरकार अगर वुशु खेल पर ध्यान दे तो वुशु खिलाडी अंररराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश के लिए कई पदक जीतकर दे सकते हैं। प्रदेश में वुशु खेल के कई अच्छे उदयमान खिलाडी हैं, जो सुविधाओं और सहयोग के आभाव में आगे नहीं बद पा रहे हैं।
जब उनसे प्रदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में महिलाएं निर्भीक होकर कहीं भी आ जा सकती हैं।पूरे प्रदेश में हर तरफ विकास दिखाई दे रहा है। खेलों तथा खिलाडियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुझे भी रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक प्राप्त खिलाडियों को खेल कोटे के अंतर्गत विभिन्न विभागों नौकरियां उपलब्ध कराई जायेगी, लेकिन मैं अभी तक जीविका पार्जंन के लिए नौकरी का इंतज़ार कर रही हूँ। सरकार से आग्रह है कि मुझ पर भी ध्यान दे। मैं सरकार की कृतज्ञ रहूंगी।
इस अवसर पर श्री केशव जालान, निधिदेव अग्रवाल, गोपाल जी सेठ, उदय नारायण यादव, सुशील मिश्रा,श्रीधर त्रिपाठी,अंश तिवारी,सुभाष वर्मा, फैयाज़ अहमद, शशि विश्वकर्मा, बचाऊ लाल सोनी, सत्यप्रकाश गुप्ता,मनोज झा इत्यादि लोग उपस्थित थे।