15 दिन में लगने हैं तीन ब्लॉक के 58 स्कूलों के शौचालय में टाइल्स

15 दिन में लगने हैं तीन ब्लॉक के 58 स्कूलों के शौचालय में टाइल्स, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि जनपद के विद्यालयों में चिह्नित किए गए 39 जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 31 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर ली जाए।

समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि विद्यालय में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के बेहतर इंतजाम किए जाएं। बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। सभी बीडीओ ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित पैरामीटर पर कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि शौचालयों में टायलीकरण का कार्य निधौलीकलां, शीतलपुर, अलीगंज में शेष है। इसे इस माह पूर्ण कर लिया जाए। पंचायतीराज विभाग से 58 विद्यालयों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाए। विद्यालय में पंजीकृत शतप्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बनवाए जाएं। ताकि उन्हें डीबीटी के माध्यम से शासकीय धनराशि आवंटित की जा सके। निपुण भारत अभियान में खण्ड शिक्षाधिकारी बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करें। एसआरजी, एआरपी बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी एआरपी, एसआरजी, डीसी, एबीएसए से निर्धारित मानक के अनुरूप विद्यालयों का विजिट कर शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर दिया जाए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निर्धारित सीटों के सापेक्ष शतप्रतिशत नामांकन होना चाहिए। बैठक में सीडीओ डा. एके वाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, प्राचार्य डायट जितेंद्र सिंह, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ केके सिंह, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks