भीड़भाड़ वाले इलाके में गैस रीफिलिंग करने की रिपोर्ट,

भीड़भाड़ वाले इलाके में गैस रीफिलिंग करने की रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । गैस रीफिलिंग का कार्य चोरी-छिपे चल रहा है। कोतवाली देहात पुलिस ने छापा मारकर काफी संख्या में सिलेंडर पकड़े थे। डीएम के आदेश के बाद कोतवाली देहात में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एसएचओ कोतवाली देहात सुनील कुमार सिंह व टीम ने कुछ दिन पहले कासगंज रोड स्थित गांव कसेटी के पास छापा मारा था। इस दौरान काफी संख्या में गैस सिलेंडर मिले थे। गैस की अवैध रिफिलिंग हो रही थी। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में गैस रीफिलिंग होने से खतरा भी बना रहता है।

एसएचओ ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार, नागेंद्र निवासी कसेटी कोतवाली देहात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पहले भी मलावन व सकरौली क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गैस सिलेंडर मिले थे।
बिना एलपीजी पंप के कैसे चल रहे हैं ऑटो
गैस रीफिलिंग को लेकर आए दिन शिकायतें आती रहती हैं। शहर में चलने वाले अधिकांश ऑटो एलपीजी से चलने वाले हैं। शहर में कहीं पर भी कोई एलपीजी पंप नहीं है। इन ऑटो में गैस कहां से भरी जा रही है। जगह-जगह लोगों ने रीफिलिंग करने के अड्डे बना लिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks