खेत में गाय जाने पर किशोर को पीटकर किया अधमरा,

खेत में गाय जाने पर किशोर को पीटकर किया अधमरा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । खेत में गाय चले जाने के विवाद में युवक ने बच्चों के साथ मिलकर किशोर को डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

थाना मलावन के गांव छछैना निवासी सचिन (15) गुरुवार सुबह खेतों की तरफ जा रहा था। गांव के ही युवक के खेत में गाय चली गई थी। युवक का लगा कि सचिन की गाय है जिसने उसके खेत में छोड़ दी है। इससे गुस्सा होकर युवक ने अपने बच्चों के साथ मिलकर सचिन की डंडे से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। सचिन का छोटा भाई ने घर जाकर परिवार वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने सचिन को बचाया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल के पिता अवधेश ने बताया कि गाय उनकी नहीं है यह कहने के बाद भी वह बेटे को पीटते रहे। मलावन पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks