दरियाबगंज व साइबर थाने की प्रक्रिया को रफ्तार देंगे डीआईजी,

दरियाबगंज व साइबर थाने की प्रक्रिया को रफ्तार देंगे डीआईजी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । अलीगढ़ रेंज के नये डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने यहां कहा कि, नये पुलिस थानों की चल रही प्रक्रिया को और गति दी जाएगी। साइबर थाने के लिए भूमि चिन्हित करने के लिए प्रयास चल रहे हैं। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति को और मजबूत करने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये गये हैं।
डीआईजी आनंद कुलकर्णी गुरुवार को यहां पुलिस सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा करने आए थे। उन्होंने समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि, थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों की बात को गंभीरता पूर्वक सुना जाए और शिकायत का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि, विवेचना में निष्पक्षताबरती जाए।
उन्होंने बताया कि, दरियाबगंज कई थाना बनाए जाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है, उसे और भी गति दी जाएगी। इसके अलावा साइबर थाने के लिए मुख्यालय स्तर पर जमीन चिन्हित करने के लिए एसपी प्रयास में लगे हैं, आगामी समय में नये थाने खुलने से जनता को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से काफी लाभ मिलेगा। बढ़ते अपराधों और साइबर ठगी को लेकर पुलिस लंबे समय से परेशान है। पुलिस अधिकारियों द्वारा इसी के चलते दरियाबगंज थाना और साइबर थाना बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
जनप्रतिनिधियों और विधायकों से लिए सुझाव
डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि, यहां जनप्रतिनिधियों विधायकों से भी मुलाकात हुई है, उनके भी सुझाव लिए गये हैं, जनपद में बेहतर पुलिसिंग की दिशा में और बेहतर काम होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित समेत आला अधिकारी मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks