श्याम बिहारी, मदन चंद्र को राज्य अध्यापक पुरस्कार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जलेसर के एमजीएम इंटर कालेज प्रवक्ता डा.श्याम बिहारी तिवारी को सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जानकारी मिलने पर लोगों ने उनको शुभकामनायें दी है।
श्याम बिहारी तिवारी बच्चों को सुबह की प्रार्थना में संस्कारों के साथ खेलकूद, व्यक्तित्व निर्माण, समाचार के बारे में ज्ञानार्जन करते हैं। फतेहपुर सीकरी के निकट के गांव मंडी मिर्जा खां निवासी है। जलेसर के विद्यालय में वर्ष 2001 से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2001 से सुबह की प्रार्थना उनके नेतृत्व में होती है। जिसमें सुविचार, व्यक्तित्व निर्माण, न्यूज हैड लाइन, एक राष्ट्रीय खबर, बच्चे तैयार करके लाते है। बच्चों के न लाने पर वह स्वयं तैयार कर बताते हैं। वर्ष 2008 से विद्यालय में परीक्षा अध्यक्ष है। वर्ष 2006 से महात्मा गांधी के नाम पर विद्यालय का नाम है। वह प्रतिवर्ष महात्मागांधी के नाम पर परीक्षा आयोजन करते हैं। जिसमें 800 से एक हजार विद्यार्थी जूनियर, सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करते हैं। वह भूगोल विषय में नैट सैट पीएचडी है।