
एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त संदीप पुत्र पूरन निवासी मानपुर कालोनी थाना कोतवाली देहात जिला एटा को एक तमंचा 315 वोर व दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअस 111/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.संदीप पुत्र पूरन निवासी मानपुर कालोनी थाना कोतवाली देहात जिला एटा
बरामदगी
- एक अवैध तमंचा(315 बोर) व 02 जिंदा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह
2.उ0नि0 श्री किशोरीलाल मीना
- है0का0विमलेश कुमार