वाराणसी के चालकों को स्मार्ट सिटी के संकल्प को पूरा करने हेतु कैप एवं टी-शर्ट का किया गया विवरण

उत्तर प्रदेश ऑटो एंड थ्री व्हीलर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बीएमएफ परिवहन फोरम राष्ट्रीय महासचिव श्री गिरजा शंकर शुक्ला के नेतृत्व में वाराणसी के चालकों को स्मार्ट सिटी के संकल्प को पूरा करने हेतु कैप एवं टी-शर्ट का किया गया विवरण।
वाराणसी-वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के चालकों के अधिकार समाज सुरक्षा को लेकर लगातार ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा संघर्ष किया जा रहा है इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश ऑटो एंड थ्री व्हीलर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बीएमएफ परिवहन फोरम राष्ट्रीय महासचिव श्री गिरजा शंकर शुक्ला के नेतृत्व वाराणसी में इसकी जबरदस्त शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र से की गई।
श्री गिरजा शंकर शुक्ला ने कहा कि यह तो एक शुरुआत है आने वाले दिनों में समस्त चालकों को सारी सुविधा दिलाई जाएगी हमारी यूनियन के द्वारा दिया जाएगा और सरकार से भी दिलाया जाएगा।
इस मौके पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह ठाकुर जी, यूनियन के नेता अशोक पांडेय जी, प्रदेश सचिव देवनंदन सिंह जी, वाराणसी जिला अध्यक्ष कमलाकांत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, आदि कई ऑटो रिक्शा रिक्शा चालक यूनियन वाराणसी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks