तीन माह पहले आवारा कुत्ते ने काटा था युवक
12 मार्च को अचानक बिगड़ी थी हालत
रेबीज इंजेक्शन लगवाने के बाद भी युवक की हुई मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा। । रेबीज इंजेक्शन लगवाने के बाद युवक की मौत हो गई। घरवालों का दावा है कि तीन माह पहले आवारा कुत्ता ने काटा था और एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगवाई थी और देशी दवाई भी खिलवाई थी। अचानक हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
थाना जैथरा के गांव कठिंगरा निवासी मुनीश (36) पुत्र रघुनाथ को तीन माह पहले कुत्ता ने काट लिया था। कुत्ता आवारा है। घरवालों की मानें तो दो बार एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगवा चुके थे साथ ही देशी दवाई भी करवाई थी। 12 मार्च से अचानक तबियत खराब होने लगी। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जांच न होने के कारण वापस चले गए थे। बुधवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने लगी। परिवारीजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मुनीश को मृत घोषित कर दिया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।