रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई लग्जरी कार, यात्रियों में मची भगदड़

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई लग्जरी कार, यात्रियों में मची भगदड़

सोशल मीडिया पर आगरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक प्लेटफॉर्म पर कार दौड़ाते नजर आ रहा है। प्लेटफार्म पर कार को दौड़ता देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। रेलवे ने जांच बैठा दी है।
यूपी के आगरा में रील बनाने के शौक ने कई यात्रियों की जान आफत में डाल दी। यहां एक युवक लग्जरी कार लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। कार को प्लेटफार्म पर दौड़ा दिया। प्लेटफार्म पर कई रेल यात्री लेटे थे। कार की रफ्तार को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म पर बिना रोक-टोक दौड़ती इस कार ने रेलवे की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब आरपीएफ पोस्ट के सामने हो रहा था। इसके बाद भी कोई भी सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। रील बनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रेलवे में हड़कंप मच गया। फिलहाल रेलवे ने जांच बैठा दी है। 
युवाओं को रील बनाने का चस्का इस कदर लगा है कि वह न तो अपनी जान की परवाह कर रहे हैं और न ही किसी और की। कभी हाईवे पर बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं तो कभी चलती कार में खिड़की खोलकर रील बनाते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन का सामाने आया है। वीडियो शाम के समय का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लग्जरी कार दौड़ा रहा है।
कार के पीछे ट्रेन खड़ी नजर आ रही है। जैसे ही कार ने रफ्तार भरी तो प्लेटफॉर्म पर लेटे यात्रियों में भगदड़ मच गई। कहीं कोई घटना न हो जाए इसको देखकर यात्री इधर-उधर जगह तलाशने लगे। प्लेटफॉर्म पर युवा बेधड़क रील बनाते रहे लेकिन किसी भी सुरक्षाकर्मी ने उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका। रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ तो रेल प्रशासन हरकत में आया और जांच बैठा दी है। 
रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा
मामला संज्ञान में आते ही रेलवे ने जांच शुरू कर दी। आरपीएफ ने आरोपी कार मालिक व अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
वायरल होने के बाद हटाया वीडियो
बुधवार को मामला सुर्खियों में आने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट से यह रील हटा ली गई है। ब्रह्मजीत सिंह कर्दम के अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं जिनमें वह एक महिला मंत्री के काफिले के साथ नजर आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह मंत्री का करीबी है। वीडियो कब बना है, इस बारे में भी कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरपीएफ बीते दिनों की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। 
सोशल मीडिया पर आयी प्रतिक्रियाएं
आगरा आउटलुक नाम के फेसबुक एकाउंट से वीडियो अपलोड कर लिखा गया रेलवे स्टेशन को रील स्टेशन बना डाला.. गजब का आदमी है, और उससे गजब रेलवे पुलिस।
प्रदीप करावत वन नाम के टिवट् र यूजर ने लिखा कि दो कदम की दूरी पर आरपीएफ थाना है रील बनायी जा रही हादसा होने पर कौन जिम्मेदार होता।
@AkashSa57363793 नाम के टिवट् र यूजर ने लिखा रील का भूत है नहीं उतर रहा #आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही कार चढ़ाकर रील शूट करवाई गई।
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि चेक कराया जा रहा है कि घटना के समय आरपीएफ के किन जवानों की ड्यूटी थी। सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks