
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं-26/2023 धारा 376,313,506 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त हरकेश पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी पिदौरा थाना मारहरा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !