तुलसी सम्मान से विभूषित हुए एडि. एस.पी.

तुलसी सम्मान से विभूषित हुए एडि. एस.पी.
कासगंज 14 मार्च। अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कासगंज जितेंद्र कुमार दुबे को उनके काव्य संग्रह माटी की खुशबू के लिए तुलसी सम्मान से विभूषित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 1 मार्च को एटा जनपद में आयोजित हुए हैं नशा मुक्त समाज आंदोलन में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर जी के द्वारा प्रदान किए जाना किया जाना था परंतु उपस्थित न होने के कारण आज उनके कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता, जेल सुधारक एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ.प्रदीप रघुनंदन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। श्री जितेंद्र दुबे पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक कवि भी हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से भारतीय समाज, संस्कृति,एवं सामाजिक सरोकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से काव्यात्मक अभिव्यक्ति देते हैं।
तुलसी सम्मान से विभूषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने कहा कि पुरस्कार व्यक्ति को प्रेरणा देने का काम करते हैं और वह अपने क्षेत्र में और अधिक उत्साह के साथ लगता है और अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा के माटी की खुशबू भारतीय संस्कृत की झांकी है जिसके माध्यम से व्यक्ति के बचपन से लेकर उसके युवावस्था और जीवन के अन्य प्रसंगों को शब्दों के जरिए कविताओं में डाला गया है।
अपार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे को तुलसी सम्मान प्रदान करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि माटी की खुशबू के माध्यम से जितेंद्र जी ने एक ऐसी अभिव्यक्ति को शब्द देने का प्रयास किया है जो भारतीय संस्कृत को परिभाषित करती है। उन्होंने बताया कि माटी की खुशबू में 100 कविताएं हैं जो भिन्न-भिन्न भाव को प्रदर्शित करती हैं। डॉ रघुनंदन ने कहा कि विशिष्ट साहित्यिक कृति माटी की खुशबू खुशबू की रचना के लिए श्री जितेंद्र को तुलसी सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ लालाराम पल्लव, राहुल मिश्रा लालता प्रसाद, देवेंद्र कश्यप, राघव मिश्रा, मोहम्मद हनीफ, ललितेश शाक्य, यतेंद्र तिवारी पीयूष भार्गव मोहम्मद कमर, डॉक्टर आर्यन मिश्रा, डॉक्टर आर एस तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks