लोगों को गुमराह कर बेचे जा रहे कृषि भूमि पर प्लाट गरीबों की मेहनत की कमाई पर डाल रहे भूमाफिया डाका

//लोगों को गुमराह कर बेचे जा रहे कृषि भूमि पर प्लाट गरीबों की मेहनत की कमाई पर डाल रहे भूमाफिया डाका//

छतरपुर।छतरपुर में इन दिनों भूमाफिया अपनी चरम सीमा पर हैं। जहां पर ना ही प्रशासन का कोई डर है और ना ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर का ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है । जहां पर मदीना टाउन के नाम से भू माफियाओं के द्वारा कृषि भूमि बताकर प्लाटिंग की जा रही है। और बकायदा इनके द्वारा एक पंपलेट छपवा कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

रेरा के नियमों की खुलेआम इन भू माफिया के द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जहां पर ना ही कोई रोड का पता है और ना ही किसी पार्क का ना ही नालियों की सुविधा है। बस इन भूमाफिया को पैसा कमाने की इतनी भूख है कि गरीब लोगों को गुमराह कर मदीना टाऊन के नाम से प्लाट लगातार बेचे जा रहे हैं।जबकि इन दिनों प्रशासन भू माफिया के ऊपर सख्त दिखाई दे रहा है फिर भी यह भूमाफिया कृषि भूमि दर्शाकर कालौनी के नाम पर प्लाट खुले आम बेच रहे हैं और रेरा के नियमों को साइड में रख दिया है। रजिस्ट्री में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि कृषि भूमि पर रजिस्ट्री कर रहे हैं। जबकि बाकायदा प्लाटिंग की मीनू कार्ड छपवाकर यह लोग प्लाट बेच रहे हैं। वह गरीब लोगों की मेहनत का पैसा इन फर्जी प्लाटों में इन्वेस्ट करवा रहे हैं। प्रशासन ऐसे लोगों पर कभी भी कार्रवाई कर सकता है और गरीबों की मेहनत की कमाई पर मामा का बुलडोजर चल जाएगा तहसीलदार सुनील वर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों पर जल्द एफ आई आर दर्ज करा कर इन्हें जेल के अंदर डाला जाएगा और अवैध कालोनियों पर चलेगा मामा का बुलडोजर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks