हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार

एटा-थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आईटीअभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं 12/2023 धारा 302,201,504,120बी,403 भादवि0 व 3(2)(5) एससी/ एसटी एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश पुत्र विजय सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.दिनेश पुत्र विजय सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. प्र0नि0 श्री रुपेश कुमार वर्मा
  2. का0 हरीश कुमार
    3.म0का0 बबीता
  3. का0 गिरधारी अग्रवाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks