ओपीडी में सोमवार को 60 प्रतिशत लोगों में दिखे लक्षण,

ओपीडी में सोमवार को 60 प्रतिशत लोगों में दिखे लक्षण, इन्फ्लुएंजा की जांच आगरा, अलीगढ़ व लखनऊ में ही उपलब्ध
इन्फ्लुएंजा के लक्षण हल्के में न लें, इलाज कराएं , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षणों को चिकित्सक इन्फ्लुएंजा और कोविड का दूसरा रूप बता रहे हैं। इन्फ्लुएंजा जांच की सुविधा जनपद में नहीं है। पैथोलॉजी में प्रतिदिन 10 से 20 लोगों की कोविड की जांच हो रही है। उसके बाद भी कोई मरीज प्रभावित नहीं आ रहा है। सोमवार को मेडिकल कालेज में 900 लोग दवा लेने पहुंचे। इसमें 60 प्रतिशत मरीजों में यह लक्षण पाए गए हैं।

मेडिसिन विभाग में मौजूद डा. अभिषेक कुमार, डा. मनीष कुमार ने बताया कि सबसे अधिक मरीज जुकाम, बुखार और खांसी के आ रहे हैं। इनको इन्फ्लुएंजा के लक्षण भी कह सकते हैं। ऐसे ही लक्षण कोविड के भी होते हैं। इन्फ्लुएंजा जांच की सुविधा मेडिकल कालेज में अभी नहीं है। इसकी जांच आगरा, अलीगढ़ और लखनऊ में है। उन्होंने ने बताया कि ओपीडी में आज लगभग 300 मरीज आए हैं। इनमें इनकी तादात सर्वाधिक है। इसके अलावा पेट दर्द, सांस, उल्टी-दस्त के मरीज आ रहे हैं।

बाल रोग ओपीडी में डा. ओमकार ने बताया कि वर्तमान में जुकाम, बुखार और खांसी के रोगी सबसे अधिक आ रहे हैं। इनको उपचार के साथ भाप दिलाने से आराम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आज ओपीडी में 120 बीमार बच्चे आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों वायरस के एक जैंसे लक्षण हैं। अभी यह लोगों पर घातक नहीं हो रहा है। सात से दस दिन के उपचार से बुखार में आराम मिल रहा है। उसके बाद भी खांसी परेशान कर रही है।

मरीजों में दिख रहे कोविड जैसे लक्षण, जांच में नहीं एनसीडी क्लीनिक मेडिकल आफिसर डा. चैतन्य चौहान ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में आ रहे अधिकांश मरीजों में कोविड जैसे लक्षण दिख रहे हैं। जुकाम, बुखार और खांसी से मरीज परेशान हैं। सुबह-शाम लोगों को अधिक परेशानी होती है। दोपहर में मौसम सही रहने से लोगों को राहत रहती है। उन्होंने बताया कि लोगों में कोविड जैसे लक्षण दिख रहे हैं। अभी यह जांच में नहीं आ रहा है। घातक न होने की वजह से जनहानि नहीं हो रही है। मरीजों को नाक का ड्राप्स और भाप लेने से मरीजों को राहत मिल रही है। सोमवार को 120 मरीज ओपीडी में आए। अधिकांश में एक जैसे ही लक्षण मिले हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks