नवाचारों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाएगा

नवाचारों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाएगा , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट प्रांगण में जनपद एटा एवं कासगंज के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से प्रस्तुत मॉडल की सराहना की गई।
सोमवार को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने डायट में अध्ययनरत प्रशिक्षार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, नवाचार प्रदर्शनी, महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत 8.35 लाख रुपये की धनराशि से डायट एटा के दो प्रशिक्षण कक्षों में स्मार्ट क्लास रूम का भी लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को काफी सुविधा होगी।
डीएम ने कहा कि निपुण भारत अभियान को सफल बनाने के लिए ऐसे नवाचार काफी कारगर सिद्ध होंगे। इन नवाचारों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाए। शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से स्कूल में किए जा रहे नवाचारों की प्रदर्शनी आज यहां लगाई गई है। इसमें चयनित नवाचारों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। उसके बाद राज्य स्तर पर विकसित की जा रही नवाचार बैंक पर इन नवाचारों को अपलोड किया जाएगा। वहां पर प्रदेश के शिक्षक-शिक्षिकाएं संबंधित नवाचार को अपने विद्यालय में अंगीकृत करने के लिए प्रेरित होंगे।

प्राचार्य डायट जितेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में सात डायट मेंटर, तीन एसआरजी, 43 एआरपी, 355 संकुल शिक्षक कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही निपुण भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मासिक समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान डा. चिंतामणि वशिष्ठ, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, प्रवक्ता जगमोहन यादव, प्रवक्ता सुधीर कुमार, अंजली मिश्रा, डायट मैंटर, एआरपी, नोडल शिक्षक संकुल, शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks