मारहरा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ संपन्न , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा जनपद के कस्बा मारहरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मारहरा विधायक वीरेन्द्रसिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष एटा संदीप जैन, कासगंज जिलाध्यक्ष केपीसिंह सोलंकी एवं एएसपी क्राइम विनोद कुमार पाण्डेय के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विमला देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी राहुल भारद्वाज के द्वारा मुख्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया और नगर के संभ्रांत लोग और मुख्य अतिथियों ने आपस में मिलकर फूलों की होली खेली। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सुधांशु शेखर, गौरी शंकर शर्मा सचिन उपाध्याय मनोज शर्मा विवेक वशिष्ठ विवेक दीक्षित, डॉक्टर शिवकुमार भारद्वाज रमन प्रकाश शर्मा अवधेश शर्मा नवल किशोर पालीवाल जयदेब सिंह राघव विशेष यादव आदेश सिसोदिया इलियास कुरेशी लोग मौजूद रहे