बासौड़ा पूजन कर की स्वस्थ जीवन की कामना

बासौड़ा पूजन कर की स्वस्थ जीवन की कामना , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । सोमवार को बासौड़ा माता का विधि-विधान पूर्वक पूजन कर विश्वकल्याण एवं स्वस्थ जीवन की मनौतियां मांगी गई। श्रद्धालुओं ने होलिका दहन स्थलों एवं देवी मंदिरों में पहुंच घरों पर एक दिन पहले बनाई गई पूड़ी, अठियावरी, कढ़ी, हलुआ आदि विभिन्न प्रकार के पकवानों से बासौड़ा, शीतला माता का पूजन किया।
सोमवार को शहर के सभी होलिका दहन स्थलों और शीतला एवं पथवारी माता मंदिर पर भोर होते ही बासौड़ा पूजन करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। महिलाओं और युवतियों ने होलिका दहन वाले स्थानों पर जल चढाकर रोली, हल्दी से तिलक किया। निधौली कलां ं महिलाओं ने बासौड़ा पूजन कर शीतला माता से स्वस्थ जीवन की कामना की। छोटी माता मंदिर एवं साढूपुरा बगीची मंदिर पर माता शीतला की विधि विधान से पूजा की। पूजा अर्चना करने वाली महिलाओ में शारदा रानी, सीमा गुप्ता, पूनम भारद्वाज, निर्मला देवी, कल्पना देवी, सुधा गुप्ता, कमला गुप्ता, भगवान देवी, प्रीती काकुस्थ, चंचल काकुस्थ, अनुराधा काकुस्थ, लवली कुमारी, प्रिया कुमारी, नीरज देवी, भगवान देवी, भक्ति देवी आदि मौजूद रही। जलेसर में शीतला माता मंदिर सहित सभी होलिका दहन वाले स्थानों पर बासौड़ा पूजन किया गया। महिलाओं ने शीतला माता से परिवार को बीमारियों से बचाए रखने की कामना की। शीतला माता मंदिर पर पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वेरिकेटिंग कर व्यवस्था की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks