तालाब में डूबकर किसान की मौत , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अवागढ़। तालाब में डूबकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना अवागढ़ के गांव निजामपुर निवासी ज्ञानपाल सिंह (35) पशुओं को चराने के लिए गए थे। रविवार शाम को तालाब में कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा और बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है पैर फिसलने से किसान की जान गई है।