कथा के शुभारंभ के दौरान समूचे गांव क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से परिक्रमा लगाने के साथ पुष्पवर्षा की

कथा के शुभारंभ के दौरान समूचे गांव क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से परिक्रमा लगाने के साथ पुष्पवर्षा की गई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,श्रीमद् भागवत कथा एवं अमृत महोत्सव का शुभारंभ आकर्षक ढंग से किया गया। कथा के शुभारंभ के दौरान समूचे गांव क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से परिक्रमा लगाने के साथ पुष्पवर्षा की गई। इसे देखने के लिए आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग पहुंचे।

रविवार को सुबह नौ बजे नूहखेड़ा और मीसाखुर्द गांव के बीच बनाए गए हेलीपेड पर हजारों की तादाद में लोग पहुंच गए। इसी बीच पुष्पवर्षा कर आता हुआ हेलीकॉप्टर आसमान देख हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए। बाल योगी ब्रह्मानंद महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी तादाद में भक्त शामिल हुए। कलश यात्रा में परीक्षत की भूमिका संजीव पंडित एवं उनकी धर्मपत्नी उषा शर्मा ने निभाई। इदिनेश शर्मा, डॉ. विनीत शर्मा, संजीव शर्मा, रजनीश पंडित, प्रिंस शर्मा, आदित्य शर्मा, अभिषेक शर्मा, शिव शर्मा, आशु पंडित, शिवकुमार, मुन्नालाल, विकास शर्मा आदि परिवार के सदस्यों ने सिर पर कलश उठाकर यात्रा में हिस्सा लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks