स्केटिंग क्लास के 22 खिलाड़ियों ने 26 जनवरी 2023 को लगातार एक घंटे हाथ में मशाल लेकर स्केटिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया और ग्लोबल जीनियस रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया

अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के 22 खिलाड़ियों ने 26 जनवरी 2023 को लगातार एक घंटे हाथ में मशाल लेकर स्केटिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया और ग्लोबल जीनियस रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। यह दोनों रिकॉर्ड भारत में 20 शहरों के 700 स्केटिंग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इन सभी होनहार खिलाड़ियों को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर अलीगढ़ स्केटिंग संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल जी ने उन्हें सर्टिफिकेट वितरित किए एवं अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के सचिव प्रदीप रावत को हार्दिक बधाई दी l ग्लोबल जीनीयस रिकॉर्ड व वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया को पूर्ण करने वाले खिलाड़ी वंश भारद्वाज, लकी सेगर, आदित्य भारद्वाज, प्रखर शुक्ला, मुस्तफा खान, दीपिका पाठक, अंकित, निकुंज गुप्ता, कल्याणी शुक्ला, लिपर्स, आध्या सिंह, सचिन कुमार, उद्भव गुप्ता, सात्विक सिंह, मोहित कुमार (अतरौली), नवनीत महेश्वरी, अंतरा अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, आहिल सुहेल चौहान, इनाया सुहेल चौहान, अनिक गुप्ता ने रिकॉर्ड पूर्ण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks