तलवारबाजी में अल्का सरोज ने जीता गोल्ड मेडल

तलवारबाजी में अल्का सरोज ने जीता गोल्ड मेडल।

लखनऊ (राम आसरे)। उत्तर प्रदेश फेमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की रहने वाली अल्का सरोज ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं प्रतापगढ़ की ही रहने वाली कीर्ति गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
सनिवार को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतापगढ़ से अल्का सरोज और कीर्ति गुप्ता ने प्रतिभाग किया। कई राउंड में हुए इस मुकाबले में अल्का सरोज ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया लिया। वहीं कीर्ति गुप्ता ने भी प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
इन होनहार बेटियों की सफलता पर परिजनों एवं शिक्षकों के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी खुशी का माहौल रहा। दोनों खिलाड़ियों का चयन पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया है, जिसका आयोजन 25 से 28 मार्च तक किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks