
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में संविधान के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार साथियों विगत कुछ महीनों से इस देश के अंदर मीडिया कर्मी पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सुरक्षा अस्मिता एवं उनके जानमाल के साथ जो घिनौना कृत्य देश एवं प्रदेश की शासन सत्ता में बैठे कुछ भ्रष्ट लोगों के द्वारा एवं देश और समाज विरोधी ताकतों के द्वारा जो खेल खेला जा रहा है वह कहीं ना कहीं हमें हमारे मुख्य मुद्दों से भटकाने एवं हिंदुस्तान को वैश्विक पटल पर कमजोर करने की एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है ।आए दिन देश के विभिन्न राज्यों में धर्म के नाम पर , जाति के नाम पर , मजहब के नाम पर , संप्रदाय के नाम पर जो लड़ाई झगड़े हो रहे हैं वह इन्हीं साजिशों का ही हिस्सा है । आए दिन देश को सच का आईना दिखाने वाले हमारे मीडिया कर्मी पत्रकारों एवं समाजसेवियों के साथ जो बदसलूकी की जा रही है । उनके साथ अभद्रता की जा रही है , या सच बोलने पर उल्टे उनके ऊपर उनके ऊपर ही शासन प्रशासन के द्वारा फर्जी मुकदमे लाद दिए जा रहे हैं ,ताकि उनका कैरियर वहीं पर खत्म हो जाए आज जब एक पत्रकार के द्वारा देश हित समाज हित एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया जाता है तो उल्टे ही उन्हें डरा धमका कर चुप करा दिया जाता है । या तो उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है । जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण इस समय इस समय बिहार राज्य के पत्रकार मनीष कश्यप के साथ किया जा रहा है , जिसने जनता को एवं सरकार को सच का आइना दिखाया कितने मनीष कश्यप को आप चुप कराएंगे एक मनीष कश्यप चुप होगा तो 10 मनीष कश्यप पैदा होंगे । किंतु साथियों इसके स्थाई समाधान के लिए देश के सभी छोटे बड़े पत्रकारों मीडिया कर्मियों को निडर होकर पूरी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे आकर सच्चाई के लिए आवाज उठाना होगा हम सभी पत्रकारों को अपने अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए आगे आना होगा । इसके लिए हमारे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के माध्यम से लगातार मांग की जाती रही है ।देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो ,मीडिया पालिका की स्थापना हो ,एवं मीडिया कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए जिसके लिए हमारे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय श्री एके बिंदुसार जी के द्वारा देश के सभी मीडिया कर्मी एवं पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाया जाता रहा है । हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है जिस दिन पत्रकार एकजुट होकर अपने अधिकार सम्मान एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए जाग गया उस दिन दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं है ,जो हमारे लक्ष्य की प्राप्ति एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नवनिर्माण में बाधक बन सके ।
_______________________
जय हिंद- जय भारत
पत्रकार एकता जिंदाबाद
भारतीय मीडिया फाउंडेशन एकता जिंदाबाद
———————————-
कुमकुम पांडेय
प्रदेश उपाध्यक्ष
(महिला सेल) भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश
जिला संवाददाता मिर्जापुर