
एटा– थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगणो को चोरी की साइकिल व बकरी सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.03.2023 को मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगणों को एक चोरी की साइकिल व एक वकरी के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- फोटोमल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बरखेड़ा थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद
- संजीव पुत्र वीरपाल सिंह निवासी गढ़िया जगन्नाथ थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
बरामदगी-
- 01 साइकिल पुरानी।
- 01 बकरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री प्रवेज कुमार राणा
- है का अनिल कुमार
- का0 दिनेश कुमार
- का0 सुगम शाक्य