फॉगिंग नहीं होने से बढ़ गया मच्छरों का प्रकोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । गर्मियां शुरु होने के बाद भी शहर में फॉगिंग और केमिकल छिड़काव कार्य न होने से प्रत्येक गली मोहल्लें में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। इसके कारण मच्छर जनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोग कीटनाशक दवाओं पर प्रति महीनें सैकड़ों रुपये खर्च कर मच्छरों को निजात पाने की कोशिश कर रहे है लेकिन चौक, नाले नालियों और गंदगी में पनप रहे मच्छर कम होने का नाम नहीं ले रहे है।
नगर पालिका ने गर्मियां शुरु होने के बाद भी शहर के चौक पड़े नाले नालियों की सफाई शुरु नही कराई है, जिसके जगह-जगह जलभराव और चौक नाले नालियों में काफी बडे संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। गली मोहल्लों में पनप ने वाले मच्छर रात तो दूर दिन में लोगों की चैन सुकून छीन रहे है, जिससे लोगों को मच्छर जनित बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। नगर पालिका ने मच्छरों की रोकथाम को लेकर अब तक शहर में फॉगिंग और केमिकल छिड़काव भी शुरु नहीं कराया है। जिससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।