सोरों सीएचसी पर हुआ पहला प्रसव ऑपरेशन

सोरों सीएचसी पर हुआ पहला प्रसव ऑपरेशन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । सोरों सीएचसी पर प्रसूता का पहला ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ है। प्रसूता ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया है। सोरों के सीएचसपी पर जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जिला अस्पताल के बाद सोरों सीएचसी दूसरा अस्पताल है, जिस पर ऑपरेशन की सुविधा गर्भवती महिलाओं को मिलेगी।

सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि सोरों सीएचसी पर भी गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की सुविधा होगी। सोरों के गांव गोयती की निवासी महिला के ऑपरेशन से बेटा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर गोयती गांव से गर्भवती महिला सोरों सीएचसी पर आई। डाक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। सोरों सीएचसी पर पहले ऑपरेशन की जिम्मेदारी डा. मर्यादा रावत व डा. शेफाली बाडियार को दी गई। सोरों के ऑपरेशन थियेटर में जिला अस्पताल से स्टेलाइज करके उपकरण व एप्रिन भेजी गईं। जिला अस्पताल पर ही ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया। डाक्टरों ने पहले ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। जिले में सोरों सीएचसी दूसरा अस्पताल है, जिस पर गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks