ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने लेखपालों से की अभद्रता

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने लेखपालों से की अभद्रता, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व उसके साथियों ने लेखपालों से अभद्रता की। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने पटियाली थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष लेखपाल विनोद खरवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि घटना गत 27 फरवरी की दोपहर बाद की है। हसील में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र चौहान उर्फ नीरू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नगला अमीर हाल निवासी गंजडुंडवारा रोड पटियाली असलाह लेकर अपने साथियों समेत पहुंचे और मौजा बहोरनपुर की पत्रावली श्याम सुंदर बनाम अमर सिंह की पक्की पैमाइश कराने को लेकर अनुचित दबाव बनाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। लेखपालों को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी भी दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks