गलत उपचार से मासूम की मौत , हंगामा, रिपोर्ट योगेश मुदगल


गलत उपचार से मासूम की मौत , हंगामा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा, । दो दिन से दस्त से परेशान मासूम की गलत उपचार से मौत हो गई। झोलाझाप ने गलत दवा दे दी थी। बच्चे की मौत होते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। दवा देने वाला झोलाछाप भाग गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला भवानी बंजारन निवासी अनमोन (डेढ़ वर्ष) पुत्र राजू के ताऊ सचिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम से अनमोल के दस्त हो गए थे। शनिवार की सुबह आठ बजे जैथरा सब्जी मंडी के निकट स्थित अपंजीकृत क्लीनिक संचालक अरविंद कुमार शाक्य के यहां लेकर गए। जहां पर अरविंद कुमार शाक्य ने 100 रुपये फीस लेकर बच्चे को एक सीरप दिया। सीरप देने के बाद कि घर ले जाने की कह दिया। सीरप देने के बाद ही क्लीनिक पर ही बच्चे की तबितयत खराब होने लगी। जिसको देखकर परिवार के लोग रोने-चिल्लाने लगे। रोने-चिल्लाने के दौरान ही अरविंद कुमार शाक्य क्लीनिक से गायब हो गया। उसके बाद परिवारीजन बच्चे को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा पर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद काफी देर तक परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो सका। मामले में मृत बच्चे के ताऊ सचिन कुमार ने अरविंद कुमार शाक्य के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराने को थाना में तहरीर दी है।

अपंजीकृत क्लीनिक में लापरवाही से बुझा घर का चिरागजैथरा के नगला भवानी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि राजू पुत्र नेकसेलाल का डेढ वर्षीय पुत्र अनमोल एकमात्र संतान थी। शनिवार को अपंजीकृत क्लीनिक संचालक अरविंद कुमार शाक्य की लापरवाही से राजू के घर का आखिरी चिराग भी बुझ गया। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व राजू की पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म होने के बाद ही वह मर गई थी।

पहले से सील था ये अपंजीकृत क्लीनिक

कस्बा के मोहल्ला बढैयान स्थित अरविंद कुमार शाक्य का क्लीनिक में 28 अप्रैल 2022 को ग्राम नगला सुमरति निवासी राजेंद्र के 11 वर्षीय पुत्र आकाश को गलत इजेंक्शन लगाने से तबियत बिगड़ने पर अपंजीकृत अरविंद सिंह शाक्य के विरुद्ध थाना में अपंजीकृत नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने अभियोग दर्ज कराया था। 20 मई 2022 में अपंजीकृत क्लीनिक नोडल अधिकारी सर्वेश कुमार शाक्य ने अभियान के दौरान अरविंद कुमार शाक्य के क्लीनिक को सील किया था। उसके बाद से अपंजीकृत ने सील क्लीनिक से कुछ दूर अपने प्लाट में संचालित करने लगा। जहां शनिवार को गलत उपचार से डेढ़ वर्षीय अनमोल की जान चली गई।

जैथरा के मोहल्ला बढईयान में अपंजीकृत अरविंद कुमार शाक्य का क्लीनिक सील है। उसके विरुद्ध विभाग ने अभियोग भी दर्ज कराया है। उसके बाद भी शनिवार को बच्चे की मौत होने के मामले में कार्रवाई करायी जाएगी।

-डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा।

जैथरा के मोहल्ला बढईयान स्थित अरविंद कुमार शाक्य का क्लीनिक पूर्व से सील चल रहा है। शनिवार को क्लीनिक में उपचार से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। सीएमओ को अवगत कराया गया है। उनके निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ सर्वेश कुमार, अपंजीकृत क्लीनिक नोडल अधिकारी, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks