सीबीसीआईडी की टीम ने खंगाले बालकराम हत्याकांड से जुड़े दस्तावेज

सीबीसीआईडी की टीम ने खंगाले बालकराम हत्याकांड से जुड़े दस्तावेज

एटा, । बालकराम हत्याकांड में जांच के लिए वगत दिवस को सीबीसीआईडी की टीम एटा पहुंचे। इस हत्याकांड से जुडे कई दस्तावेजों की तलाश की। कई दस्तावेज तो मिल गई, लेकिन कुछ नहीं मिल सके है। दो दिन से यह अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। जानकारों की मानें तो कुछ अहम दस्तावेज नहीं मिल पा रहे है।
शुक्रवार को आगरा से सीबीसीआईडी टीम के दो अधिकारी जिला मुख्यालय पर पहुंच गए। पहले तो उन्होंने कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां पर बालकराम से जुड़े हुए मजिस्ट्रेटी जांच संबंधी कागजों की तलाश की। काफी समय यहां पर रुकने के बाद पूरे दस्तावेज नहीं मिल सके। यहां से टीम पुलिस कार्यालय पर पहुंच गई। करीब दो घंटे तक पुलिस कार्यालय पर टीम ने दस्तावेजों को खंगाला। सूत्रों की मानें तो अभी तक टीम को वह सभी जरुरी कागज नहीं मिल पाए है जिनकी जरुरत है। उस समय पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई भी देखी जा रही है। इस मामले में पोस्टमार्टम की सीडी पहले ही गायब हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी तलाशी जा रही है। बालकराम का दो बार पोस्टमार्टम हुआ था। दोनों रिपोर्टो में क्या भिन्नता थी यह भी जांच का विषय है। जब दो बार पोस्टमार्टम हुआ तो कोई चोटें मिली या नहीं। अगर चोटे थे तो किस तरह की थी। इन सभी तथ्यों को देखा जा रहा है। मालूम हो कि मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर इस मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें शीघ्रता से जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks