आवास लाभार्थियों के खातों में भेजी प्रथम किस्त

आवास लाभार्थियों के खातों में भेजी प्रथम किस्त

एटा, । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अंकित कुमार अग्रवाल ने उपस्थित पंचायत सचिव, खण्ड विकास अधिकारियों को सख्त हिदायत दी पीएम आवास योजना में लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में डीएम ने पाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद को आवंटित 5770 लक्ष्य के सापेक्ष 5578 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 3055 आवास लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त जारी की गई है। डीएम ने सख्त हिदायत दी कि पीएम आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के घर जाकर पंचायत सचिव सर्वे करेंगे। सत्यापन की फोटोग्राम पंचायत सचिव, प्रधान के नाम, हस्ताक्षर सहित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। सभी पंचायत सचिव एक सप्ताह में पीएम आवास योजना के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ डॉ. एके वाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, पीडी निर्मल द्विवेदी, सभी वीडीओ, पंचायत सचिव मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks