
रिपोर्ट हम एक दिन में मानक से दोगुना नमक खा रहे
नई दिल्ली, दुनियाभर में लोग मानक से दोगुना नमक खा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सोडियम सेवन पर जारी पहली वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में औसतन 10.8 ग्राम प्रतिदिन नमक का सेवन लोग कर रहे हैं, जबकि डब्लूएचओ के अनुसार प्रति दिन 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। भारत में 9.8 ग्राम प्रति दिन नमक खा रहे लोग यह भी मानक से काफी ज्यादा है। बहुत अधिक नमक खाने से यह आहार और पोषण संबंधी मौतों का कारण बन सकता है। ज्यादा नमक खाने से गैस्ट्रिक कैंसर, मोटापा, ऑस्टियोपोरोसिस और गुर्दे की बीमारियां होती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार दुनिया 2025 तक सोडियम सेवन को 30 तक कम करने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगी। सोडियम, एक आवश्यक पोषक तत्व है लेकिन अधिक मात्रा में खाने पर हृदय रोग, स्ट्रोक और समय से पहले मौत का खतरा बढ़ जाता है। सोडियम का मुख्य स्रोत सोडियम क्लोराइड(नमक) है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के केवल 5 सदस्य देशों में ही अनिवार्य और व्यापक सोडियम कटौती नीतियों लागू हैं।