पत्रकार की मां का निधन

जौनपुर। वाराणसी से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ जय आनन्द की माता पुष्पा देवी पत्नी स्व. शारदा प्रसाद श्रीवास्तव का निधन हो गया। उनका निधन लखनऊ में हुआ जहां से उनका शव यहां नगर के वाजिदपुर दक्षिणी स्थित उनके आवास पर लाया गया। वहीं जानकारी मिलते ही परिवार सहित नात—रिश्तेदारों एवं शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अन्तिम संस्कार नगर के रामघाट पर हुआ जहां मुखाग्नि पुष्पा देवी के ज्येष्ठ पुत्र सुधीर आनन्द एडवोकेट लखनऊ हाईकोर्ट ने दिया। परिजनों के अनुसार लगभग 85 वर्षीया पुष्पा देवी पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं जिनका उपचार लखनऊ में ही चल रहा था। अंतिम संस्कार में राम घाट पहुंचे तमाम पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, परिचितों ने नम आंखों से पुष्पा देवी को अन्तिम विदाई दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks