
एटा,
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना केंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आज दिनांक 10/3/2023 को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े दो परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
01.वादी श्रीमती रंजना पुत्री दिनेश हाल निवासी ग्राम मददपुर पोस्ट हताईपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद।
प्रतिवादी अरविंद पुत्र कप्तान सिंह निवासी ग्राम मांखेड़ा थाना जसरथपुर जिला एटा।
2. वादी- पिंकी पुत्री कालीचरण निवासी बढैरा थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
प्रतिवादी
रामगोपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी पहलादपुर थाना सोरों जिला कासगंज। आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, काउंसलर नीलम गुप्ता, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश मौजूद रहे।