स्कूलों को नहीं डीएम के आदेश की परवाह
नाफरमान स्कूल संचालको ने छुट्टी के बावजूद भी खोले स्कूल

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी के आदेश की कुछ स्कूलों ने धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नही छोड़ी।
डीएम के आदेश पर 9 मार्च की भी छुट्टी के आदेश जारी हुए थे लेकिन कुछ स्कूल संचालको के हौसले इतने बुलंद हो गए कि डीएम के आदेश को ताक पर रखकर स्कूल खोल दिये। इसे नाफरमानी कहे या लापरवाही कहे। जो भी हो मगर अफसोस की बात है कि जो स्कूल जिलाधिकारी के आदेश को ही नज़र अंदाज़ कर दे, वो अभिभावकों के साथ क्या मनमानी नही करते होंगे, इसका अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है।
मुज़फ्फरनगर के कच्ची सड़क पर स्थित पुलिस चौकी के पास सिटी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल लद्दावाला में राजी पब्लिक स्कूल, न्यू लाइट पब्लिक स्कूल, रहमतनगर में जीएम जूनियर हाई स्कूल और अम्बाविहार में बचपन प्ले स्कूल आज 9 मार्च को भी जिकाधिकारी के आदेश के बावजूद खुले मिले।