मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत

खबर श्रावस्ती उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट तहसील संवाददाता लंकीन प्रसाद वर्मा

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत

थाना क्षेत्र मल्हीपुर के अंतर्गत शिकारी चौड़ा के निवासी जुगधन पुत्र बद्री कश्यप आयु 60 वर्ष अपने घर से बीरगंज बाजार को आए हुए थे वापस जाते समय मल्हीपुर चौराहे से जमुनहा की तरफ से एक मोटरसाइकिल यूपी 32 एच सी एल 5864 को लेकर मैनुद्दीन पुत्र औसान खा निवासी झींगहातारा जनपद बहराइच जा रहे थे गाड़ी अनियंत्रित होकर जुगधन को ठोकर मार दिया जिससे जुग धन सड़क पर गिरकर गंभीर चोटें आई और उन्हे राहगीरों द्वारा तत्काल परिजन व पुलिस मल्हीपुर को सूचना दिया गया घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जुगधन को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय भिंनगा भेज दिया इलाज के बाद डॉक्टर ने भिंनगा से जिलाअस्पताल बहराइच के लिए भेज दिया जो परिजन ले जाने में असमर्थ रहे। और सीधे घर लाकर पैसे की व्यवस्था करने लगे दोपहर मे अपने घर शिकारी से बहराइच जिला चिकित्सालय लेकर जा रहे थे चिचड़ी के पास जुग धन की मौत हो गई और जिन्हें जिला चिकित्सालय बहराइच ले गए और डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया जिसे घर वापस लाकर पुलिस मल्हीपुर को सूचना दिया और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्यवाही में जुट गई है भाई सिवटहे पुत्र बद्री की तहरीर पर कार्यवाही कर रही है एवं जांच में जुट गई है तथा मोटरसाइकिल थाना मल्हीपुर की पुलिस लेकर चले गए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks