सैफई में शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान-

इटावा। नेताजी के जाने के बाद है पहली होली,हम सब लोग कोई होली नहीं मना रहे।
हर साल नेता जी के साथ एक मंच पर बैठकर होली मनाते थे फाग होती थी होली भी खेलते थे सभी से मिलते भी थे लेकिन इस वर्ष नेताजी के बिना होली हो रही है इस वक्त सभी लोग नेताजी को याद कर रहे है, नेताजी के बिना सैफई की होली अधूरी है।
शिवपाल ने एक बार फिर मीडिया के सामने कहा कि लॉयन ऑर्डर पूरी तरीके से ध्वस्त है, लॉयन ऑर्डर नाम की कोई चीज अब है नहीं,
असली मुलजिम जो है ना उनको तो पुलिस पकड़ नहीं पा रही,
अभी तक असली मुलजिम पकड़ने में है नाकाम
योगी के मिट्टी की मिलाने वाले बयान पर बोले
शिवपाल सिंह यादव ने योगी की की मिट्टी में मिलाने वाले बयान पर कहा कि मिट्टी में तो सभी को मिलना है।