विश्व महिला दिवस पर CSP शिवाली चतुर्वेदी सहित अन्य महिलाएं हुई सम्मानित

विश्व महिला दिवस पर CSP शिवाली चतुर्वेदी सहित अन्य महिलाएं हुई सम्मानित
जो करे नारी का सम्मान वही है इस जग में महान
प्रदीप कुमार तिवारी बी एम एफ न्यूज़ नेटवर्क न्यूज़ इंचार्ज मध्य प्रदेश
रीवा विश्व महिला दिवस पर विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैलवाला श्रीवास्तव भाजपा नेत्री प्रज्ञा त्रिपाठी शिव बारात आयोजन समिति अध्यक्ष मनीष गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश अग्रवाल जोन चेयरमैन आशा तिवारी सचिव राज स्वरूप लायंस क्लब की नेत्री अनुराधा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महिलाओं को सम्मानित किया गया है इस सम्मान से सम्मानित महिलाओं ने संगठन के लोगों को साधुवाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है अगर इसी तरह से आयोजन होते रहे तो निश्चित समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि हमें अपने लिए सिर्फ इतनी सी बात समझनी है कि अपनी प्रतिभा, दक्षता, क्षमता, अभिरूचि और रूझान को पहचानना है, ईश्वर ने हमें जिन गुणों से नवाजा है उन्हें निखारना है। यंत्रवत कार्य करने के बजाय स्वयं को प्रसन्न रखने के लिए काम करना है आपको अपना परिवेश अपने आप प्रसन्न मिलेगा…दूसरे शब्दों में हर काम को प्रसन्नता से करें अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks