
महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न :::
इंटरनेशनल डिजाइन अकैडमी की एमडी सुष्मिता जी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को शिक्षित एवं आर्थिक रूप से समृद्ध होने की सलाह दी ! मुख्य अतिथि की आसंदी से मैंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहने कोशिश करके ज्यादा से ज्यादा शिक्षित हो और अपनी अगल बगल की महिलाओं की भी पूरी ताकत से मदद करने की कोशिश करें सुष्मिता जी लगातार महिलाओं के लिए प्रयास कर रही है इनकी मदद भी आवश्यकता पड़ने पर आप सभी ले ! महिला दिवस मनाने के उपरांत बहनो ने रंग गुलाल फूलो से होली खेली एक दूसरे को परस्पर रंग गुलाल लगाते हुए भाईचारे एवं प्रेम के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी ।
इंटरनेशनल डिजाइन अकैडमी द्वारा लगातार समाज सेवा के किए गए कार्य के लिए मुझे सम्मानित किया मैं इस योग्य नहीं, प्यारी बहनों आप सब की शुभकामनाएं मार्ग प्रशस्त करती है । धन्यवाद शुष्मिता एवं समस्त टीम
जय हिंद
कविता तिवारी पाण्डेय
रीवा मध्यप्रदेश
दिनांक 7 .3. 23