शहर व ग्रामीण की भोली-भाली जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है

एटा 6मार्च। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि शहर में कुकुरमुत्तों की तरह प्राइवेट नर्सिंग होम व पैथालॉजी तथा अल्ट्रासाउंड सेंटरों ने पांव पसार रखे हैं जिसमें शहर व ग्रामीण की भोली-भाली जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय के निर्देश में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा ताबड़तोड़ छापे मरवाये जाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इनकी संख्या कम नहीं हो रही है यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह लोग किसके संरक्षण में विशाल रूप लेते जा रहे हैं जबकि लगातार छापे पड़ने पर संख्या कम होनी चाहिए लेकिन यह संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है जो भी काफी चिंता का विषय है।
श्री चौहान ने कहा कि यह प्राइवेट नर्सिंग होम जो कि जनपद मे काफी संख्या में खुले हुए हैं जिन्होंने अपने नर्सिंग होमो में अवैध रूप से बाहर के डॉक्टर्स की डिग्रियां लगाकर नर्सिंग होम खोल लिए हैं अक्सर देखने में आ रहा है कि उन्हीं नर्सिंग होमो पर ज्यादातर मरीजो की मृत्यु हो रही हैं।जव कि जनपद में अव तो मेडिकल कालेज भी सुचारु रूप से अपनी सेवा दे रहा लेकिन उसके बावजूद भी मरीज प्राइवेट नर्सिंग होमो के चुंगलों में फस जा रहा है।जव कि जनपद के जिलाधिकारी महोदय व मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में जुटे हुए हैं।लेकिन उसके बावजूद भी स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
श्री चौहान ने कहा कि मेरा जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है कि प्राइवेट नर्सिंग होम तथा पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सैंटरो पर कडाई से रोक लगाई जाए ताकि जनता का शोषण रुक सके तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks