
फ्री मेडिकल कैंप का उद्घाटन अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने किया।
वाराणसी आज दि0 05/03/23 को मोहल्ला सरैया में दिल्ली की संस्था “सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर” के जानिब से एक फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया । कैंप का उदघाटन अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने किया । इस मौके पर हाजी ओकास अंसारी ने बताया की सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर के लोगो ने आज सरैया में जो फ्री मेडिकल कैंप लगाया है मैं सोसाइटी के लोगो को बधाई देता हूं की इन लोगो ने एक नेक कार्य किया है जिसमे आज लगभग 100 मरीजों का चेकअप कर उन्हें निःशुल्क दवा वितरण किया गया । इस तरह की समाज सेवा का कार्य ये सोसाइटी जगह जगह करती रहती है इसके लिए ये लोग बधाई के पात्र है । कैंप में मरीजों को डा0 एम0 ए0 अकबर । डा0 नौशाद अहमद । डा0 फैसल अब्दुल्ला । डा0 दिलशाद अहमद । डा0 गुलशाद अहमद ने देख कर दवा दी । डाक्टर का स्वागत पार्षद सफीकुज्जमा उर्फ बाबू ने किया । कैंप का आयोजन ग्यासुद्दीन अहमद । सुभहानअल्लाह। मो0 वैसे । तौफीक आलम । अहमद । अर्शलान अहमद । मो0 हासिम आदि लोग मोजूद थे ।