निर्धारित समयावधि में प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए

अधिकरियों को शासन की मंशानुसार निर्धारित समयावधि में प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए
एटा – शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह ने तहसील जलेसर में जनसमस्याओं को सुनकर उपस्थित अधिकरियों को शासन की मंशानुसार निर्धारित समयावधि में प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लेखपाल क्षेत्र में नहीं जा रहे है। इसलिए राजस्व विभाग की शिकायतें बढ़ रही है।

डीएम ने जलेसर तहसील में सुनवाई के दौरान अताउल्लापुर ग्राम पंचायत के एक प्रकरण में लेखपाल की ओर से की गई लापरवाही पर लेखपाल खगेन्द्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही हैं, इसका आशय है कि लेखपाल क्षेत्र में भ्रमण नहीं कर रहे हैं। एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि सभी लेखपाल रोस्टर के अनुसार अपने ग्राम का भ्रमण कर जनसमस्याओं को सुनें। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में समय से बैठे और जनता की सुनवाई करें। तहसील जलेसर में फरियादियों की ओर से कुल 51 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से 07 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील एटा सदर में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम शिव कुमार, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 47 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें तीन का निस्तारण किया गया।

तहसील अलीगंज में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुनकर प्राप्त 10 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जलेसर में संपूर्ण समाधान दिवस में 27 बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरित किए गए। एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, सीडीओ डॉ. एके वाजपेयी, एसडीएम राम नयन, तहसीलदार अजीत कुमार, पीडीडीआरडीए निर्मल द्विवेदी, बीएसए संजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks