मधुमेह एवं हृदय रोग जटिलता एवं तकनिकी विषयक 12 राष्ट्रीय सेमीनार “कार्डियावकान 2023” का भव्य शुभारम्भ

मधुमेह एवं हृदय रोग जटिलता एवं तकनिकी विषयक 12 राष्ट्रीय सेमीनार “कार्डियावकान 2023” का भव्य शुभारम्भ सम्पन्न-

समाज में मधुमेह रोग की जागरूकता बढ़ाने की जरूरत- डा. आशुतोष मिश्रा वाराणसी,

आज माँ गंगा के पावन तट पर बसे टेंट सिटी में कार्डियावकान सोसाइटी एवं पैनसिया हॉस्पिटल अंतरविभागीय शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मधुमेह रोग के जटिलता व तकनीकि सामन्जश्य “विषयक 12 राष्ट्रीय सेमिनार कोर्डियावकॉन – 2023 का भव्य शुभारम्भ हुआ।

इसमें देश-विदेश के प्रख्यात 200 चिकित्सकों ने भाग लिया व अपना घोध पत्र पढ़ा। कर्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती मीना चौबे [सदस्य राज्य महिला आयोग) एवं अध्यक्षता कोर्डियावकॉन के सचिव डा. आशुतोष मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत चेयरमैन पल्लवी मिश्रा ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर मधुमेह हृदय रोग पर देश के जाने- माने चिकित्सकों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। जिसमे मुख्य से डा दीपक जुमानी, डा. आशीष पारिख , डा. निशा निगल हारून, डा० अजय कुमार तिवारी, डॉ.एन .के सिंह, डा. हेमन्त गोपाल, डा.बी. के जगमानी, डा० विन्तयोश मिश्रा, डा स्मिता भट्ट, संदीप राय उपस्थित रहें । कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मतीकरण करने हेतु 10 महिलाओं को “नारी तू नारायणी’ सम्मान से
पुरस्कृत किया गया। जिनमे – मोहनी संवर, डा. मधुमिता भट्टाचार्य, ममता द्विवेदी, सोनी चौरसिया, नीलू मिश्रा, डा. करुणा शुक्ला , डॉ. मंगला कपूर, डा. श्वेता चौरसिया, ममता बरनवाल, डा० पूजा पाण्डेय रही। अपने सम्बोधन में प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि बिमारी को केवल रक्त में चीनी बढ़ने वाली बिमारी की तरह नही देखा जाना चाहिए। आप जो उन्नत श्रेणी के शोध है, उनके प्रति जनता को जागरूक भी करना है।

कार्यक्रम का संचालन डा.उत्तम ओझा ने किया तथा अंत मे धन्यवाद ज्ञापन डा० पल्लवीं मिश्रा नें किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डा. के.के. त्रिपाठी, डा० पी. के. सिन्हा, डा. आनन्द कुमार मौर्य,राकेश चौहान, शारण्या ओझा, प्रणव मिश्रा, शुभम पाण्डेय, शालिनी पाठक, मौजूद रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks