
प्रतिवादी पर झूठा केस बनाने के लिए खुद को मार ली गोली : गिरफ्तार।
कासगंज,थाना सोरों के अन्तर्गत ग्राम सियार पुर निवासी भूरे सिंह पुत्र मिश्री लाल ने २७/५/२१ को एक तहरीर दी थी कि २६/५/२१को दोपहर ०२ बजे गांव के ही सत्य प्रकाश पुत्र प्रेम सिंह और बालकिशन पुत्र राम लाल ने जानवर चराते समय गाली गलौज करते हुए उस पर गोली चला दी जो उसके बातें हाथ में लगीं हैं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुअसं २५०/२१ भादंवि की धारा ३०७/३२३/५०४ पंजीकृत कर विवेचना आरंभ कर दी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश अनुसार मुखबिर की खास सूचना पर अभियुक्त भूरे सिंह को मामों बाई पास से गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर एक तमंचा ३१५ बोर मये , एक खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस को बताया कि हमारे गांव के सत्य प्रकाश पुत्र प्रेम सिंह ने मेरे और मेरे भाई मही पाल व मेरे बेटे मनोज के खिलाफ एक केस २०१९ को मुअसं २०५/१९ धारा ४५२ /३२३/५०४/५०६ पंजीकृत कराया था हमारा उनसे जमीनी विवाद था तो मैंने भी सत्य प्रकाश और उसके करीबी बालकिशन के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया था पशुओं को चराते समय अपने दायें हाथ में पोलीथीन चढ़ा कर ३१५ बोर के तमंचे से अपने बायें हाथ में गोली मार ली और पोलीथीन में तमंचे को लपेट कर पेड़ के नीचे दबा दिया । पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों को आधार पर षड्यंत्र बनाकर ,झूठे मुकदमे के आरोपी भूरे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि भूरे शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ थाना सोरों में ८ मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज बताए जाते हैं कासगंज कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ,का. लोकेन्द्र कुमार और का.ऐलिस कुमार द्वारा गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।
डॉ विनय शौनक कासगंज।