फर्रुखाबाद अपरजिलाधिकारी ने तहसील दिवस (सम्पूर्ण समाधान) में जनता की समस्याओं को सुना।

तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने तहसील दिवस में आये हुए फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बीच उपजिलाधिकारी संजय सिंह मौजूद रहे। क्षेत्र की नीलेश सागर पुत्री सत्यराम निवासी रोशनाबाद शमसाबाद ने अपने भाई हिन्दवीर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है उन्होंने कहा कि भाई ने पिता सत्यराम को मारपीट कर घायल कर घर से निकाल दिया है मारपीट में घायल पिता का हाथ भी टूट गया था।भाई हिन्दवीर ने घर के अलावा खेत पर भी कब्ज़ा कर रखा है पिता सत्यराम अब अपनी बेटियों के पास रहने को मजबूर है। वह तहसील से लेकर लखनऊ मुख्यमंत्री दरबार तक जा चुकी हैं लेकिन न्याय नहीं मिला उन्होंने यह भी कहा राजस्व कर्मचारी व अधिकारी बिना वसूली के कोई भी कार्य करना नहीं चाहते।उन्होंने अपरजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। अलग अलग क्षेत्रों से आयी हुई शिकायती पत्रों में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायती पत्र आये।
अबैध कब्ज़ा,बिजली समस्या,तथा राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायती पत्र मुख्य रूप से आये। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति के अलावा उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह,खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ,विधुत उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ,राजस्व सहायक नूरहसन,आशीष वर्मा,आदि अधिकारी व कर्मचारी ।