उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बादलों ने दिन भर छकाया

 

रविवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ाई, वहीं बादलों ने दिन भर छकाया। शनिवार देर रात बारिश के बाद रविवार सुबह-सुबह धूप खिली लेकिन, दोपहर बाद हल्के बादल आसमान पर छाने लगे। देर शाम घने बादल भी छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना अभी बनी हुई है। इससे आने वाले समय में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पंत नगर स्थित कृषि विवि में मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इन क्षेत्रों में 13 तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 12 और 13 जुलाई को 65 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के लिए उमस का लगातार बढ़ना अच्छे संकेत दे रहे हैं। जीआईसी में मौसम प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमस की मात्रा अधिकतम 90 फीसदी तक रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि अभी 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद ही उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks