55 घंटे के प्रतिबंध के दौरान शनिवार को सीओ विशाल यादव व कोतवाल सत्येंद्र सिंह पवार ने पुलिस बल के साथ नगर की मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बिना फिजूल घूम रहे सड़कों पर लोगों को चेतावनी देकर घरों में रहने की नसीहत दी I साथ ही कहा कि अगर लॉक डाउन की अवधि के तहत बिना किसी कार्य के सड़क पर टहलते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर के बाजार गंज पहुंचने पर राजीव मार्केट में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मयंक सिंगल लॉकडाउन के संबंध में विशेष चर्चा की। व्यापारियों ने शासन की मंशा के तहत नियमों का पालन करने का आश्वासन दिलाया। इस दौरान आशुतोष अग्रवाल, दीपक शर्मा, नवनीत कुमार, शोभित अग्रवाल, जुल्फिकार अली आदि रहे।