द पाठशाला में आयोजित श्रीराम कथा के समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या पधारेंगे

द पाठशाला में आयोजित श्रीराम कथा के समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या पधारेंगे

शिवपुर के तरना स्थित द पाठशाला विद्यालय में सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ श्री राम कथा का आयोजन 26 फरवरी से चल रहा है। जिसमें कथावाचक श्रद्धेय पंडित श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का भक्तगण श्रवण कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। आज कथा के छठवें दिन श्री राम के वनवास गमन की चर्चा हुई साथ ही माता पार्वती के गौने के समारोह व रंगभरी एकादशी का भक्तों ने नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ अबीर के साथ मनाया। कथा के दौरान प्रतिदिन द पाठशाला के बच्चों ने रूप सज्जा कर प्रतियोगिता में भाग लिया और बच्चों द्वारा आज श्री राम के वनवास व लंका काण्ड का दृश्य दर्शाया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने आज अंगद, माता सीता लव व कुश के स्वरुप का मंचन किया। आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के बी० एच० यू० के ट्रॉमा सेन्टर के इन्चार्ज प्रो० डॉ० सौरभ सिंह जी उपस्थित रहे द पाठशाला परिवार के चेयरपर्सन डॉ० वीरेन्द्र जायसवाल जी ने श्री रामकथा के समापन समारोह जो कि कल दिनांक 04.03.2023 को है, में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी के सम्मिलीत होने की जानकारी दी। यजमान की भूमिका में डॉ अरविन्द केसरी श्रीमती केसरी श्री शशांक अग्रवाल जी सपरिवार उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभव जायसवाल शिक्षाविद श्री एन० मुरलीधरन, डॉ गौतम मिश्रा श्री अमित कुमार व श्री प्रमोद कुमार सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा उपाध्याय ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks