अतिक्रमण तो हटाया पर नहीं हटा ट्रांसफार्मर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। शुक्रवार को जीटी रोड स्थित वीमार्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखे गए ट्रांसफार्मर को हटाने नायाब तहसीलदार और नगर पालिका ईओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने फुटपाथ पर अवैध रुप से बनाई गई ट्रांसफार्मर की केबिन को जेसीबी के माध्यम आधा अधूरा तुड़वा दिया। फुटपाथ घेर कर पोलों पर लगाए गए ट्रांसफार्मर को नहीं हटवाया। ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए बुलाया गया हाइड्रा भी वापस भेज दिया गया।